पार्टी कहेगी तो इस्तीफा दे दूंगा : रामदास
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने कहा है कि पार्टी यदि कहेगी तो वे केंद्रीय मंत्रिमंडल से तत्काल इस्तीफा दे देंगे।
चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने कहा है कि पार्टी यदि कहेगी तो वे केंद्रीय मंत्रिमंडल से तत्काल इस्तीफा दे देंगे।
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाली सत्ताधारी गठबंधन से 'पट्टाली मक्कल काची' (पीएमके) को हाल ही में अलग कर दिया गया है।
इस नए राजनीतिक समीकरण के मद्देनजर रामदास से जब यह पूछा गया कि क्या वे केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "पार्टी कहे तो मै तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दूंगा।"
ज्ञात हो कि अंबुमणि रामदास पीएमके के संस्थापक एस. रामदास के बेटे और तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एम. कृष्णासामी के दामाद हैं।
बहरहाल, पीएमके की आम परिषद की आज हुई एक आपात बैठक में प्रस्ताव पारित कर भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते का बिना शर्त समर्थन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications