संप्रग सरकार अपाहिज : आडवाणी
नागपुर, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी संप्रग सरकार उस अपाहिज यानी लंगड़े-लूल्हे की तरह है जो किसी तरह एक एक दिन कर अपना वक्त गुजारता है।
मराठी दैनिक तरुण भारत के दिल्ली स्थित वरिष्ठ संवाददाता रवींद्र दानी रचित पुस्तक 'दिल्ली दरबार' का लोकार्पण करते हुए आडवाणी ने कहा कि इस अपाहिज सरकार के बारे में फिलहाल कोई नहीं कह सकता कि यह कितने दिनों तक चलेगी।
भारत अमेरिका परमाणु करार पर वामदलों द्वारा समर्थन वापस लिए जाने की धमकी के संबंध में आडवाणी ने कहा कि कांग्रेसनीत सरकार के लिए यह तरस खाने वाली बात है कि जिन वामदलों की वैश्विक स्तर पर प्रासंगिकता समाप्त हो गई है, देश में जो सिर्फ दो राज्योंे तक सिमट कर रह गई हो, सरकार की लगाम उसके पास हो।
आडवाणी ने भाजपानीत सरकार को इस बात का श्रेय दिया कि उसने देश को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications