खाद्य और ईंधनों के लिए यूरोपीय संघ की सहायता योजना
ब्रसेल्स, 20 जून (आईएएनएस)। खाद्य और पेट्रोलियम पदार्थो की आसमान छूती कीमतों के मद्देनजर यूरोपीयन संघ ने आम नागिरकों और उद्योग जगत के लिए आपातकालीन सहायता शुरू करने की योजना बनाई है।
ब्रसेल्स, 20 जून (आईएएनएस)। खाद्य और पेट्रोलियम पदार्थो की आसमान छूती कीमतों के मद्देनजर यूरोपीयन संघ ने आम नागिरकों और उद्योग जगत के लिए आपातकालीन सहायता शुरू करने की योजना बनाई है।
यूरोपीय संघ के अध्यक्ष जोस मेन्युल बारासो ने कहा, "मूल्य वृद्धि एक वैश्विक समस्या है और इसे यूरोपीय संघ अकेले हल नहीं कर सकता। सरकारें सहायता के लिए आपातकालीन कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं।"
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विकाशसील देशों में कृषि क्षेत्र को सहायता पहुंचाने के लिए भी संघ एक कोष बनाने की योजना बना रहा है। ब्रसेल्स में संघ प्रमुखों की बैठक के बाद बारासो ने ये बातें कहीं।
बैठक में बारोसो ने गरीब जनता और मत्स्य उद्योग को सहायता पहुंचाने के उदेश्य से एक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि बजट में आपातकालीन खाद्य सहायता के लिए तीस करोड़ यूरो की राशि को बढ़ाकर 50 करोड़ यूरो प्रतिवर्ष कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications