महंगाई के लिए माकपा ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। मुद्रास्फीति की दर पिछले 13 वर्षो के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के लिए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

परमाणु करार के मुद्दे पर माकपा द्वारा सरकार गिराने की दी गई धमकी के दूसरे ही दिन महंगाई की दर आज 11.05 फीसदी पर पहुंच गई।

माकपा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण ही मुद्रास्फीति की दर ने पिछले 13 वर्षो का रिकार्ड पार किया है।

माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो अंकों में पहुंची मुद्रास्फीती की दर का आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मौजूदा परिस्थिति के लिए मनमोहन सिंह की सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

माकपा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में वामदलों द्वारा दिए गए सुझावों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+