खराब मौसम की वजह से आमरनाथ यात्रा रोकी गई

श्रीनगर/जम्मू, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

श्रीनगर/जम्मू, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

एक पुलिस अधिकरी के अनुसार, मूसलाधार बारिश के कारण दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर यात्रा रोकी गई है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हजारों श्रद्धालु विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं। श्रीनगर-बालटाल सड़क पर मूसलाधार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रियों से भरी कई बसे खड़ी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "खराब मौसम के कारण दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग पर यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। मौसम ठीक होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।"

दो महीने तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा बुधवार से शुरू हुई है। इस वर्ष देश भर से दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+