वित्तीय सेवाओं के विस्तार से ही 10 फीसदी का विकास संभव
लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। अर्थव्यवस्था की विकास दर को 10 फीसदी बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि सरकार समग्र विकास के समानांतर देश में वित्तीय सेवाओं के प्रसार की जरूरत पर बल दे।
लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। अर्थव्यवस्था की विकास दर को 10 फीसदी बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि सरकार समग्र विकास के समानांतर देश में वित्तीय सेवाओं के प्रसार की जरूरत पर बल दे।
वित्तीय क्षेत्रों में सुधार को लेकर गठित राजन समिति की रिपोर्ट पर इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज लंदन (आईएफएसएल) ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर जारी मंदी से विभिन्न देशों में नियंत्रणकारी उपायों की जरूरत को बढ़ावा मिला है, उदार बाजार व्यवस्था से संबंधित उपाय ही बदतर वैश्विक आर्थिक स्थितियों के बावजूद विकास को बनाए रखने के सवरेतम उपाय हैं।
आईएफएसएल के अनुसार किसी भी अर्थव्यवस्था का इस बात का दावा करना कि वह अकेले ही अपना विकास कर सकता है, गुमराह करने से ज्यादा कुछ भी नहीं है।
आईएफएसएल की तरफ से यह बयान लंदन स्थित प्रमुख बैंकों व वित्तीय सेवा से संबंधित कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था: अवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications