भारतीय प्रतिनिधिमंडल कोलंबो पहुंचा, राजापक्षे से करेगा मुलाकात (लीड-1)
कोलंबो, 20 जून (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम़ के. नारायणन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलंबो पहुंच गया है। प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे के उद्देश्यों को लेकर यहां के राजनीतिक और मीडिया वर्ग में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नारायणन के साथ विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और रक्षा सचिव विजय सिंह भी आए हुए हैं। ये तीनों अधिकारी श्रीलंका के प्रति भारत की नीति के निर्धारण में अहम रोल अदा करते रहे हैं। ये तीनों नई दिल्ली से एक विशेष विमान से रवाना हुए और करीब 11़ 30 बजे कोलंबो पहुंचे।
एक भारतीय राजनयिक ने आईएएनएस को बताया, "यह भारतीय प्रतिनिधिमंडल आगामी दक्षेस शिखर बैठक के सिलसिले में श्रीलंका आया है।" यह शिखर बैठक कोलंबो में 1 अगस्त को होगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक राजनयिक ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार की सुबह राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मिलेगा।
राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी ने भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल और राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात की पुष्टि की।
मुलाकात को महज रूटीन करार देते हुए इस अधिकारी ने कहा कि यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच नियमित संपर्क की ही एक कड़ी मात्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications