गेगांग अपांग के अगवा बेटे का सुराग नहीं

इटानगर, 19 जून (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग के अगवा पुत्र गेताम अपांग का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपांग के बीस वर्षीय पुत्र गेताम तथा संगीत शिक्षक नरेन्द्र राय को अज्ञात बंदूकधारियों ने इटानगर के 'डोनियाई पोलो म्यूजिक' विद्यालय के नजदीक से बुधवार देर रात अगवा कर लिया था।

पुलिस ने गुरुवार को इटानगर से 18 किलोमीटर दूर स्थित होलोंगी जंगल से गेताम की कार बरामद की थी। जिलाधिकारी बिदूल तायेंग ने आईएएनएस को बताया, "हमें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।"

अपहरणकर्ताओं ने गुरुवार को गेताम अपांग के घर पर फोन कर फिरौती की मांग की थी। फोन करने वाले ने फिरौती की राशि और अपनी पहचान नहीं बताई और ना ही यह बताया कि फिरौती की रकम कहां पहुंचानी है तथा कोई समयसीमा भी नहीं बतायी।

तायेंगे ने कहा कि इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने फोन पर कोई भी नहीं किया है। गेताम पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे छोटे पुत्र हैं और एक संगीत विद्यालय चलाते हैं। उनका अपहरण उस समय किया गया जब वे अपने विद्यालय के शिक्षक नरेन्द्र राय के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गुवाहाटी जा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+