खाड़ी के रेगिस्तान में हुई आम की खेती

दुबई, 20 जून (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और कतर के एक औद्योगिक शहर की कोशिशों के फलस्वरुप खाड़ी के रेगिस्तान में भी आम की खेती शुरू हो गई।

स्थानीय समाचार पत्र 'पेनिनसुला डेली' के मुताबिक कतर की राजधानी दोहा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व स्थित 'रास लफान इंडस्ट्रीयल सिटी' (आरएलआईसी) में एक आम का बगीचा तैयार किया गया है, जिसमें आम के तीन हजार पेड़ लगाए गए हैं, जिनके फल अब पक कर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक लगभग चार वर्ष पहले इस शहर की चार एकड़ जमीन पर यह बगीचा तैयार किया गया था, जिसके पेड़ अब चार से पांच फुट ऊंचे हो गए हैं और हर पेड़ में 10 से 20 फल लगे हैं।

इस परियोजना की नींव कुछ वर्ष पहले तब डाली गई थी जब कतर के उप प्रधानमंत्री एवं ऊर्जा व उद्योग मंत्री अब्दुल्ला बिन हमद अल अत्तिया भारत की यात्रा पर आए थे। इस यात्रा के दौरान वे गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनरी गए थे।

जामनगर रिफाइनरी स्थित आम के बगीचे से वे खासे प्रभावित हुए थे। धीरूभाई अंबानी लाखी बाग नामक आम के इस बगीचे को रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के सपनों का बगीचा कहा जाता है।

इस बगीचे से अत्तिया इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने कतर में भी इसी तरह का बगीचा लगाने की योजना बनाई, जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से पूरा किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+