मध्यप्रदेश की सरकार से जनता मांगे हिसाब : सोनिया

उज्जैन, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां के दशहरा मैदान में आयोजित एक जन सभा में मध्यप्रदेश की सरकार पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि केन्द्र मध्यप्रदेश की हर स्तर पर मदद कर रहा है मगर राज्य सरकार अपनी कमियां छिपने के लिए केन्द्र पर आरोप लगा रही है। उन्होंने जनता को सलाह दी कि वह सूचना के अधिकार के तहत यह जाने कि केन्द्र से कितनी मदद मिली है और राज्य सरकार ने उसका किस तरह से उपयोग किया है।

गांधी ने भरोसा दिलाया कि केन्द्र की सरकार मध्यप्रदेश का विकास चाहती है, केन्द्र सरकार ने हमेशा ही मध्यप्रदेश की हर संभव मदद करने की कोशिश की है, मगर प्रदेश की सरकार हर मामले में राजनीति करने पर उतारू है। महंगाई के मुद्दे पर गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है मगर राज्य सरकारें उसमें मदद करने को तैयार नहीं है। इसी का नतीजा है कि महंगाई से आम जनता को राहत नहीं मिल पा रही है।

देश में बढ़ रही जमा खोरी पर भी उन्होंने चिन्ता जताई और कहा कि जमा खोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा होने पर ही जमा खोरी की प्रवृत्ति पर रोक लग सकेगी।

दशहरा मैदान हुई इस सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता जमुना देवी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। सोनिया गांधी के भाषण के दौरान कई बार कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने से हंगामे की स्थिति भी बन गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+