बोस्निया में विमान दुर्घटना में 4 शांतिरक्षकों की मौत
सरजेवो, 20 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ के शांति सैनिकों को ले जा रहे स्पेन के एक हेलीकाप्टर के मध्य बोस्निया के पवर्तीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चारों सैनिक मारे गए। यह जानकारी सैन्य अधिकारियों ने दी।

स्पेन के एक रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को मैड्रिड में जारी बयान में कहा कि मरने वालों में स्पेन क े दो चालक और जर्मनी के दो सैन्य अधिकारी शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि हेलीकाप्टर ने सरजेवो से उड़ान भरी थी और वह शांति मिशन पर बंजा लुका क्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अन्य विमान के चालक दल ने घटनास्थल से धूआं उठता देखा है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications