टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना चाहती है आईसीसी

सिडनी, 20 जून (आईएएनएस)। फटाफट क्रिकेट के युग में टेस्ट क्रिकेट की लगातार कम होती लोकप्रियता से चिंतित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अब टेस्ट मैचों को लोकप्रिय बनाने की कोशिशों में जुट गई है।

आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने अंग्रेजी दैनिक 'दि डेली टेलीग्राफ' से कहा, "टेस्ट मैचों को लोकप्रिय बनाने के विकल्पों पर विचार करने के लिए 29 जून को दुबई में आईसीसी अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है।"

रिचर्डसन ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए यदि इससे जुड़े किसी विकल्प पर विचार करने की जरूरत है तो मै उसके हक में हूं।"

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बैठक में टेस्ट चैम्पियनशिप शुरू करने या टेस्ट लीग शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य सभी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।

ट्वेंटी-20 की शानदार सफलता से अभिूभत रिचर्डसन ने कहा कि यह कहना सरासर गलत है कि टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए आईसीसी कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आईसीसी टेस्ट क्रिकेट के प्रति बेहद गंभीर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+