जिम्बाब्वे में विपक्ष के नेता पर देशद्रोह का आरोप
जोहांसबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे में विपक्ष के नेता तेन्दाई बिति पर हरारे की एक अदालत ने देशद्रोह का आरोप निर्धारित किया है।
जोहांसबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे में विपक्ष के नेता तेन्दाई बिति पर हरारे की एक अदालत ने देशद्रोह का आरोप निर्धारित किया है।
मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज के महासचिव बिति को 12 जून को दक्षिण अफ्रीका से लौटने पर हवाई अड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर देश के बारे में झूठी सूचनाएं देने, देश के राष्ट्रपति की छवि को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।दोष साबित होने पर बिति को सजा ए मौत सुनाई जा सकती है।
इस बीच जिम्बाब्वे में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर से हफ्तार भर पहले चारअपहृत राजनीतिक कार्यकर्ताओं के शव बरामद होने के बाद हिंसा जारी है। हरारे में गुरुवार को विपक्ष के मेयर की पत्नी की भी अधजली लाश बरामद की गई।
जिम्बाब्वे में 29 मार्च के राष्ट्रपति पद के चुनावों और संसदीय चुनावों के बाद से 70 से ज्यादा विपक्षी नेता मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*