राइस भूकंप प्रभावित चीनी क्षेत्र का दौरा करेंगी
वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस इस महीने चीन के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। पिछले माह चीन में आए भूकंप के कारण भारी तबाही हुई थी।
वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस इस महीने चीन के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। पिछले माह चीन में आए भूकंप के कारण भारी तबाही हुई थी।
राइस इस महीने की 29 तारीख को चीन जाएंगी और सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर का दौरा करेंगी। इस शहर में 12 मई को आए भूकंप में चार हजार लोगों की मौत हो गई थी। राइस का यह दौरा किसी शीर्ष अमेरिकी अधिकारी की पहली यात्रा होगी। वह वहां राहत कार्यो में लगे संगठनों से मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता ने कहा कि निश्चित तौर यह चीन के लोगों के लिए बहुत त्रासद स्थिति है।
चेंगदू के बाद 30 जून को राइस बीजिंग जाएंगी जहां वह चीनी विदेश मंत्री से बातचीत करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications