राजपक्षे के साथ मंत्रणा के लिए शीर्ष भारतीय प्रतिनिधिमंडल कोलंबो पहुंचा
कोलंबो, 20 जून (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम़ के. नारायणन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलंबो पहुंच गया है। इस प्रतिनिधि मंडल के दौरे के बारे में भारतीय और श्रीलंकाई अधिकारी अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

नारायणन के साथ विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और रक्षा सचिव विजय सिंह भी आए हुए हैं। ये तीनों अधिकारी श्रीलंका के प्रति भारत की नीति के निर्धारण में अहम रोल अदा करते रहे हैं। ये तीनों नई दिल्ली से एक विशेष विमान से रवाना हुए और करीब 11़ 30 बजे कोलंबो पहुंचे।
एक भारतीय राजनयिक ने आईएएनएस को बताया, "यह भारतीय प्रतिनिधिमंडल आगामी दक्षेस शिखर बैठक के सिलसिले में श्रीलंका आया है।" यह शिखर बैठक कोलंबो में 1 अगस्त को होगी। इस सूत्र ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और उनकी सरकार के कुछ आला अधिकारियों से मुलाकात करेगा।
उन्होंने इस यात्रा को महत्वपूर्ण करार दिया, पर जब इसके बारे में श्रीलंकाई राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने दौरे को महज रूटीन दौरा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच नियमित संपर्क की ही एक कड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications