भाजपा ने मांगा प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का इस्तीफा

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। मुद्रास्फीति की बेकाबू होती दर के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम के इस्तीफे की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने संवाददाताओं से कहा, "शुक्रवार का दिन आते ही महंगाई की बढ़ती दर के बारे में सोचकर जनता थर्रा उठती है। हम सरकार से जानना चाहेंगे कि आखिरकार वह महंगाई को काबू में क्यों नहीं कर पा रही है।"

उल्लेखनीय है कि महंगाई की दर आज 11.05 फीसदी पर पहुंच गई जो कि पिछले 13 वर्षो में अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

रूडी ने कहा कि मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम की जोड़ी मुद्रास्फीति की दर को लेकर कीर्तिमान स्थापित करना चाहती है। दोनों ने पिछले 1994-95 के अपने ही रिकार्ड को तोड़ दिया है। मनमोहन सिंह उस समय देश के वित्त मंत्री थे जबकि चिदम्बरम वाणिज्य मंत्री।

उन्होंने कहा, "भाजपा बड़ी विनम्रता से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से आग्रह करती है कि अब तो वे कम से कम देश की जनता को बख्श दें।"

रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि विकास की दर 9 फीसदी पहुंच गई, वित्त मंत्री रिकार्ड राजस्व वसूली का खम ठोंकते हैं और कृषि मंत्री रिकार्ड उत्पादन का दावा करते हैं। इनकी बातों में सच्चाई है तो फिर महंगाई क्यों नहीं काबू में हो रही है।

महंगाई की दर के लिए उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की भी कड़ी आलोचना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+