हम चारों का एक साथ काम करना संभव नहीं : अमिताभ बच्चन
लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)। बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का कहना है कि हमारे पूरे परिवार का एक साथ किसी फिल्म में आना संभव नहीं है, क्योंकि जया जी तभी किसी भी फिल्म को हां करती हैं, जब उन्हें फिल्म की कहानी प्रभावित करती हैं।
अपनी नई फिल्म सरकार राज के प्रमोशन के सिलसिले में आज शाम लखनऊ के ताज होटल में आये अमिताभ ने कहा कि "हम तीनों यानी मैं अभिषेक और ऐश्वर्या, तो शायद जल्द ही किसी फिल्म में आपको नजर आ जाएं लेकिन हम चारों का एक साथ आना थोड़ा मुश्किल है।"
उल्लेखनीय है अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू एश्वर्या राय बच्चन के साथ हाल ही में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार राज में एक साथ नजर आये हैं।
सराकर राज को उत्तर-प्रदेश में मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बारे में बिग बी ने कहा कि "अगर मेरी किसी भी फिल्म को यहां अच्छा रेस्पांस मिलता है तो मुझ्झे अतिरिक्त खुशी मिलती है क्योंकि मैं यहीं जन्मा हूं। यूपी से मेरा अलग ही नाता है।"
सरकार राज के निर्देशक राम गोपाल वर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि "वह कमाल के निर्देशक हैं, उनका काम करने का अंदाज बालीवुड के बाकी निर्देशकों से बिल्कुल अलग है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications