उत्तरप्रदेश ने पश्चिम बंगाल से ऊंची दरों पर किया बिजली समझौता
लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)। बिजली की किल्लत से जूझ रहे उत्तरप्रदेश ने पश्चिम बंगाल के साथ ऊंची दरों पर 150 मेगावाट बिजली का समझौता किया है। पश्चिम बंगाल बिजली तुरंत देने के बजाए आगामी नवंबर से देने के लिए तैयार हुआ है।
उत्तरप्रदेश विद्युत कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अवनीश अवस्थी ने आईएएनएस को बताया कि समझौते के तहत पश्चिम बंगाल उत्तरप्रदेश को नवंबर, 2008 से लेकर फरवरी, 2009 तक 150 मेगावाट बिजली मेगावाट देगा जिसकी दर 8.11 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से होगा। इस तरह पारेषण आदि का खर्च मिलाकर उत्तरप्रदेश को कुल 8.75 रुपये प्रति यूनिट खर्च करना होगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली की कमी को पूरा करने के लिए यूपीपीसीएल ने हिमाचल प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल से बिजली खरीदने का समझौता किया है। यह दर ऊंची है। इसके बावजूद उत्तरप्रदेश सरकार अन्य राज्यों से भी महंगी बिजली खरीदने को तैयार हैं क्योंकि 150 मेगावाट से प्रदेश को बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications