अब एड्स पर प्रवचन देंगे धर्मगुरु
पटना, 20 जून (आईएएनएस)। एड्स की रोकथाम का बीड़ा अब देश के विभिन्न धर्मगुरु उठाने जा रहे हैं। इसी क्रम में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 'एचआईवी-एड्स की रोकथाम' विषय पर यहां प्रवचन देंगे।

स्वामी निश्चलानंद पटना में 27 जून को 'मर्यादित जीवन और एड्स की रोकथाम' पर प्रवचन देंगे। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ में एड्स विषय पर आयोजित विचार-गोष्ठी में भाग लेकर लौटे विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिकित्सा निदेशक डा़ दिवाकर तेजस्वी ने इस संबंध में जानकारी दी।
तेजस्वी ने आईएएनएस को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में एड्स विषय पर चर्चा में कहा गया कि धर्मगुरुओं की बातों का लोग ज्यादा अनुसरण करते हैं। उन्होंने बताया, "यूरोप में गिरजाघरों के पादरी एड्स के प्रति लोगों को जानकारी देते हैं, जिसका वहां के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव देखा जाता है। अब यहां भी धर्मगुरुओं द्वारा लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications