कानपुर में पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

कानपुर, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के कानपुर में उपनिरीक्षक से मारपीट के एक मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं पूर्व मंत्री सतीश महाना के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अभी विधायक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को कैंट इलाके में नगर निगम के एक ट्रक ने चंदा नाम की एक मजदूर महिला को कुचल दिया था जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

घटना के विरोध में स्थानीय भाजपा विधायक सतीश महाना अपने दर्जनों समर्थकों समेत कैंट थाना पहुंचे और सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह से हाथापाई की। इसके बाद आज पुलिस ने महाना के खिलाफ नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है महाना कानपुर की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+