चोरी के शक में ग्रीनपीस के सदस्य गिरफ्तार

छानबीन के मुताबिक ग्रीनपीस के सदस्य 31 वर्षीय जुनीची सैटो और 41 वर्षीय टोरु सुजूकी को व्हेल मांस की चोरी के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों आरोपी 16 अप्रैल को एक वितरण कंपनी से व्हेल मांस की एक पेटी चुरा ले गए थे, ताकि उसके कारोबारियों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठे किए जा सकें।
मांस चोरी करने के बाद ग्रीनपीस जापान ने दावा किया कि व्हेल मछलियों पर तथाकथित वैज्ञानिक अनुसंधान के अभियान से लौटने के बाद 'निस्शिन मारु' जहाज के संचालक अपने चालक दल के सदस्यों के बीच व्हेल मांस का वितरण कर रहे थे।
गौरतलब है कि मई में ग्रीनपीस जापान ने निस्शिन मारु के चालक दल के 12 सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और साक्ष्य के रुप में व्हेल मांस से भरी उस पेटी को दिखाया था जिसमें उनके दावे के मुताबिक 3,242 डालर मूल्य का व्हेल मांस था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications