चुनाव नजदीक आते ही सरकार गैर -जिम्मेवार हो जाती है : अजीम प्रेमजी

अलीगढ़, 20 जून (आईएएनएस)। दुनिया के अरबपतियों की जमात में शुमार और सॉफ्टवेयर उत्पाद एवं सेवा कंपनी विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी ने देश में बढ़ती मुद्रास्फीति के प्रति केंद्र सरकार के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। उनका मानना है कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार गैर-जिम्मेवार हो जाती है।

बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के 58 वें दीक्षांत समारोह के बाद छात्रों के सवालों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा, "कुछ महीने पहले देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अधिक गंभीरता बरती जा रही थी। सरकार वित्तीय अनुशासन को लेकर अधिक गंभीर थी। चुनाव नजदीक आते ही सरकार का रवैया बदल गया है।"

उन्होंने सरकार द्वारा लोकलुभावन नीतियों पर अमल करने की पुरानी परिपाटी की अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना की। विप्रो की सफलता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी इसलिए सफल रही, क्योंकि उसने सही समय पर अवसरों को भुनाया। प्रेमजी ने कहा, "1980 में आईबीएम भारत से विदा हो गई और तब सूचना तकनीकी से संबद्ध घरेलू जरूरत की पूर्ति करने वाली वैल्पिक कंपनी का अभाव था। विप्रो ने इस मौके को भुना लिया। "

यह पूछे जाने पर कि उनकी कंपनी राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में किस तरह की भूमिका निभाती है तो उन्होंने कहा कि हम प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में भारी योगदान दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+