अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 10 मरे, 6 घायल

काबुल, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम 10 नागरिक मारे गए और छह घायल हो गए, जबकि इसी प्रांत में गुरुवार शाम हुए संघर्ष अमेरिका के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना के दो जवान भी मारे गए थे।

काबुल, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में शुक्रवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम 10 नागरिक मारे गए और छह घायल हो गए, जबकि इसी प्रांत में गुरुवार शाम हुए संघर्ष अमेरिका के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना के दो जवान भी मारे गए थे।

हेलमंद प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद हुसैन एंदिवाल ने बताया कि सूबे के गेरेष्क जिले में हमलावर ने विदेशी फौजों के काफिले के समीप खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। उन्होंने बताया कि हमले में घायल होने वाले भी नागरिक ही हैं। इसमें विदेशी सेनाओं को पहुंचे नुकसान को कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है।

तालिबान ने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबानियों ने दावा किया है कि इस हमले में अमेरिकी सेना के जवान बड़ी संख्या में हताहत हुए और उनके वाहनों को क्षति पहुंची, लेकिन इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

महज एक दिन पहले ही उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और अफगान सेनाओं ने तालिबानियों को कंधार के निकट खदेड़ देने का दावा किया था।

इस बीच, गुरुवार को हेलमंद प्रांत में हुए संघर्ष में अमेरिका के नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय सेना के दो जवान मारे गए थे। ेउनकी राष्ट्रीयता पता नहीं चल सकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+