ईरान पर हमले की तैयारी में इजरायल

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में पूर्वी मेडिटेरैनियन और ग्रीस के ऊपर किए गए अभ्यास में सौ से अधिक इजरायली एफ-16 और एफ-15 लड़ाकू विमानों में भाग लिया।
इस अभ्यास में इजरायली हेलीकाप्टरों ने भाग लिया ताकि युद्ध के दौरान घायल हुए पायलटों को बचाने में इनका प्रयोग किया जा सके। हेलीकाप्टर और रिफ्यूलिंग टैंकर करीब 1500 किलोमीटर तक उड़े। यह दूरी इजरायल और ईरानी यूरेनियम शोधन प्लांट नातंज के बीच की दूरी के बराबर है।
तेल अवीव में एक सैन्य प्रवक्ता ने इस अभ्यास की पुष्टि की है लेकिन कोई विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications