लश्कर की धमकी के बाद ठाकरे की सुरक्षा का जायजा

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की धमकी के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।

ज्ञात हो कि श्रीनगर के एक नए संगठन ने एलईटी प्रमुख कारी अब्दुल वाहिद कश्मीरी के हवाले से गुरुवार को कहा था कि हिंदू कट्टरपंथी संगठनों से मुस्लिम समुदाय की रक्षा की जाएगी। यह बयान ठाकरे के सामना में छपे उस लेख के बाद आया जिसमें उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए हिंदू आत्मघाती दस्ते बनाने की बात कही थी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि एलईटी प्रमुख के बयान के बाद सुरक्षा एजेंसियों को एहतियात बरतने को कह दिया गया है और बाला साहब ठाकरे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इससे आगे उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इस बारे में पूछे जाने पर सामना के संपादक व राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा, "शिवसेना के लिए यह कोई नई घटना नहीं है।"

उन्होंने कहा कि ठाकरे को पिछले 40 वर्षो से इस प्रकार की धमकियां मिलती रही हैं। हाल के दिनों में तो उन्हें टेलीविजन चैनलों के माध्यम से भी धमकियां मिली हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+