अमेरिका भारत के साथ बेहतर रिश्तों के पक्ष में : राइस

न्यूयार्क, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिका भारत सहित विश्व की अन्य बड़ी शक्तियों के साथ व्यावहारिक व रचनात्मक संबंधों के पक्ष में है ताकि वश्विक स्तर पर जारी महत्वपूर्ण समस्याओं को साझे तरीके से सुलझाया जा सके।

न्यूयार्क, 20 जून (आईएएनएस)। अमेरिका भारत सहित विश्व की अन्य बड़ी शक्तियों के साथ व्यावहारिक व रचनात्मक संबंधों के पक्ष में है ताकि वश्विक स्तर पर जारी महत्वपूर्ण समस्याओं को साझे तरीके से सुलझाया जा सके।

भारत के अतिरिक्त रूस व चीन को विश्व की दो बड़ी शक्ति मानते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री कोंडालिजा राइस ने विदेशी संबंधों से संबंधित परिषद में कहा कि आप सिर्फ कूटनीति के सहारे अंतर्राष्ट्रीय मसलों को हल नहीं कर सकते। इसके लिए जरूरी है कि विश्व की बड़ी शक्तियों के साथ साझे हितों और उद्देश्यों का विकास पर जोर दिया जाए।

राइस ने स्वीकार किया कि सद्दाम हुसैन की सरकार के पतन के बाद वहां के लिए रणनीति बनाने में चूक हुई। उन्होंने इराक में आम नागरिकों के प्रति जबाबदेह सैन्य बल के गठन की पहल करते हुए कहा कि इसमें समाज के विभिन्न तबकों की पर्याप्त हिस्सेदारी होगी ताकि राज्य को गृहयुद्ध के दौर से मुक्ति दिलाई जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+