उत्तरप्रदेश में फिर एक मंत्री के रिश्तेदार ने दिखाया बाहुबल

गोरखपुर, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश की मायावती सरकार के विधायकों व मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों की दबंगई बदस्तूर जारी है। आए दिन सामने आ रहे इस प्रकार के मामलों में ताजा नाम जुड़ गया है राज्य के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सदल प्रसाद का।

प्रसाद के भाई विद्यासागर उर्फ छोटू पर अपने समर्थकों के साथ गोरखपुर में पदास्थापित एक बिजलीकर्मी से मारपीट करने का आरोप लगा है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस छोटू व उसके समर्थकों की तलाश शुरू कर दी है।

गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, "शहर के मोहद्दीपुर स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में गुरुवार देर शाम प्रसाद का भाई छोटू अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बिजली विभाग पहुंचा और लिपिक रामसूरत सिंह को जमकर पीटा। पीटने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। रामसूरत ने कैंट थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है।"

कुमार के मुताबिक बिजली कनेक्शन के मामले को लेकर रामसूरत से छोटू की बहस हो गई। दबंगई दिखाते हुए छोटू और उसके समर्थकों ने रामसूरत को उसने कार्यालय में ही पीटना शुरू कर दिया।

इस घटना के विरोध में बिजलीकर्मियों ने शुक्रवार को काम पर न जाने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार का एक आरोप कुछ दिनों पहले राज्य सरकार के मत्स्य और सैनिक कल्याण मंत्री जमुना निषाद पर लगा था। निषाद के समर्थकों ने एक थाने पर हमला और लूटपाट कर एक सिपाही की हत्या कर दी थी।

हालांकि इस घटना के बाद मायावती ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+