उत्तरप्रदेश में अल्पसंख्यक कैदियों से मारपीट करने वाला जेलर निलंबित
लखनऊ, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश में लखनऊ के जिला कारागार में अल्पसंख्यक कैदियों के साथ मारपीट करने वाले जेलर को निलम्बित करते हुए मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक वगरें की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही लखनऊ जिला जेल के तत्कालीन जेलर बी. सी. यादव को निलम्बित किया गया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ के जिला कारागार में बंद अल्पसंख्यक वर्ग के कैदियों के साथ तत्कालीन जेलर यादव द्वारा गत 13 जून को तलाशी के नाम पर अनावश्यक मारपीट करने का मामला सामने आया था। इसके फौरन बाद यादव को बिजनौर स्थानान्तरित कर दिया गया था और लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट को घटना की जांच के आदेश दिए गए थे।
प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि मारपीट की इस घटना में अल्पसंख्यक वर्ग के नौ कैदी घायल हुए थे। जांच में किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाए जाने का मामला प्रकाश में नहीं आया है लेकिन अल्पसंख्यक वगरें की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण में सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री मायावती की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सरकार सभी धर्मों का पूरा आदर-सम्मान करती है और प्रदेश में निवास करने वाले समाज के सभी वगरें, धर्मों एवं सम्प्रदायों के व्यक्तियों के मान-सम्मान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्घ है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में रहते किसी को किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications