बांग्ला फिल्म उद्योग पर चढ़ा ज्योतिष का जादू
कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और टीवी धारावाहिकों की रानी एकता कपूर यदि सफलता के लिए भविष्यवक्ताओं से परामर्श कर सकते हैं, तो बांग्ला फिल्म उद्योग भला पीछे क्यों रहे!
कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और टीवी धारावाहिकों की रानी एकता कपूर यदि सफलता के लिए भविष्यवक्ताओं से परामर्श कर सकते हैं, तो बांग्ला फिल्म उद्योग भला पीछे क्यों रहे!
बालीवुड से प्रभावित बंगाल के निर्माता और निर्देशकों ने भी अब फिल्म निर्माण को लेकर ज्योतिष शास्त्र और अंक विज्ञान विशेषज्ञों से सलाह लेनी शुरू कर दी है।
ज्योतिषाचार्य कृष्णोदैपायन ने आईएएनएस से कहा,"ज्योतिष और अंक विज्ञान गणित के जोड़-घटाव पर आधारित हैं। यदि हिसाब सही से लगाया जाए, तो फिल्म को व्यवसायिक रूप से सफलता मिलेगी, अन्यथा नहीं।"
'तुल्कालम' और 'बैजिमत' फिल्मों के निर्माता पीयूष साहा कहते हैं, "मेरा यकीन है कि परिश्रम के साथ-साथ हमारी किस्मत का फैसला अदृश्य शक्ति भी करती है। यही कारण है कि अपनी फिल्म के नाम, शूटिंग की तारीख और कलाकारों तक सबकुछ मैंने अपने ज्योतिषाचार्य की सलाह से रखे।"
ज्योतिष शास्त्र ने निर्देशकों को भी प्रभावित किया है। बांग्ला विज्ञापन फिल्म के निर्देशक हैरानाथ चक्रवर्ती ने आईएएनएस से कहा, "पहले मुझे इन बातों पर यकीन नहीं था, लेकिन जबसे मैंने उनकी सलाह लेनी शुरू की है, मेरी फिल्में अच्छा व्यवसाय करने लगी हैं।"
चक्रवर्ती ने 'साथी', 'राजू अंकल' और 'नाटेर गुरु' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications