एलएंडटी को मिले 10 अरब रुपये के ठेके

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को चालू तिमाही के पहले दो महीने के दौरान उच्च तकनीकी उपकरणों और प्रणालियों की आपूर्ति के लिए 10 अरब रुपये के ठेके मिले हैं।

इस दौरान कंपनी को 'टाटा पावर' की अनुषंगी कंपनी 'कोस्टल गुजरात पावर लिमिटेड' से बिजली संयंत्र के लिए उपकरणों की आपूर्ति और 'एचपीसीएल मित्तल एनर्जी' से भटिंडा रिफाइनरी परियोजना के लिए रियक्टरों की आपूर्ति के बड़े-बड़े घरेलू ठेके मिले।

इसके अलावा 'कुवैत नेशनल पेट्रोलियम' की ओर से कोक ड्रम की आपूर्ति, ब्राजील की कंपनी 'पेट्रोलियो ब्रासीलिरो' की ओर से उच्च दबाव वाले हीट एक्सचेंजरों की आपूर्ति, जर्मन कंपनी यूएचडीई की ओर से अमोनिया कनवर्टरों की आपूर्ति और थाईलैंड की कंपनी 'पीटीटी असाही केम को.' की ओर से रियेक्टरों की आपूर्ति के लिए भी एलएंडटी को बड़े बड़े ठेके मिले हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा है कि कंपनी ने ये ठेके इतालवी, जापानी और चीनी कंपनियों के साथ जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा के बाद हासिल किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+