परमाणु करार पर मुखर्जी प्रधानमंत्री से मिले

कांग्रेस चाहती है कि सरकार भारत अमेरिका परमाणु करार के मामले में आगे बढ़े लेकिन सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे वामदलों ने इस मामले में हरी झंडी देने से साफ मनाही कर दी है।
इस मामले पर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, केंद्रीय विज्ञान व तकनीक मंत्री कपिल सिब्बल व प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ बैठक की। इसके बाद मुखर्जी ने इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से भी अलग अलग बैठक आयोजित की।
मुखर्जी आज इस मामले के संबंध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा के पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी से भी मिले। इससे पहले सप्ताह के दौरान मुखर्जी माकपा के महासचिव प्रकाश करात से दो बार मिल चुके हैं।
गुरुवार देर रात मुखर्जी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले और उन्हें सहयोगी पार्टियों व वामदलोंे के सुझावों से अवगत कराया। साथ ही इस मुद्दे से संबंधित सभी संभावित समाधान पर भी विचार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications