दुनिया की जनसंख्या सात अरब का आंकड़ा छूने को बेताब

न्यूयार्क, 20 जून (आईएएनएस)। प्राकृतिक संसाधनों पर भार बढ़ाते हुए दुनिया की जनसंख्या 2012 तक सात अरब हो जाएगी।

न्यूयार्क, 20 जून (आईएएनएस)। प्राकृतिक संसाधनों पर भार बढ़ाते हुए दुनिया की जनसंख्या 2012 तक सात अरब हो जाएगी।

अमेरिकी जनसंख्या ब्यूरो द्वारा जारी किए गए एक आकलन के अनुसार आने वाले चार सालों में दुनिया की जनसंख्या करीब तीस करोड़ बढ़ जाएगी। इससे दुनिया की मौजूदा जनसंख्या करीब छह अरब 70 करोड़ से बढ़कर तकरीबन सात अरब हो जाएगी।

आकलन में कहा गया है कि तकरीबन 13 वर्षो में दुनिया की जनसंख्या एक अरब बढ़ेगी। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 1800 में दुनिया की जनसंख्या तकरीबन एक अरब थी जो 130 साल में दो अरब हुई। तीन अरब के आंकड़े को छूने में उसे मात्र तीस साल लगे जबकि सात अरब तक पहुंचने में मात्र चालीस साल लगेंगे।

अमेरिकी जनसंख्या संदर्भ ब्यूरो के एक जनसांख्यिकीविद् कार्ल हॉब ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव विकासशील देशों में आसानी से देखा जा सकता है।

इन आंकड़ों के अनुसार दुनिया की जनसंख्या करीब 1.2 फीसदी प्रति वर्ष बढ़ रही है जबकि भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 1.6 है और चीन ने वृद्धि दर पर नियंत्रण कर इसे 0.6 पर सीमित कर दिया है। ऐसे में भारत की जनसंख्या 2025 तक एक अरब 50 करोड़ हो जाएगी। वर्ष 2050 में भारत चीन को जनसंख्या के मामले में पछाड़कर दुनिया में नंबर एक पर होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+