एमक्यूएम भी मुशर्रफ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के समर्थन में
इस्लामाबाद, 20 जून (आईएएनएस)। देश में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने कहा है कि वह राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ लाए जाने वाले अभियोग प्रस्ताव का समर्थन करने को तैयार है, बशर्ते कि उन नेताओं को भी दंडित किया जाए जिन्होंने अतीत में देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ की।
पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "अगर इस प्रस्ताव का उद्देश्य सिर्फ मुशर्रफ को निशाना बनाना है तो हम इसका कतई समर्थन नहीं करेंगे, लेकिन अगर उद्देश्य उन सभी नेताओं को दंडित करना है, जिन्होंने अतीत में संविधान के साथ छेड़छाड़ की थी, तो पार्टी इसका समर्थन करेगी।"
इस पार्टी के एक नेता हैदर अब्बास रिजवी ने कहा कि पार्टी की शर्त सत्तारूढ़ पीपीपी के घोषणा पत्र में किए गए वादों से मिलती है। इसमें पीपीपी ने कहा था कि उन सभी लोगों को दंडित किया जाएगा जिन्होंने देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं का समर्थन करने वाले लोगों को भी सजा देने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications