भारत-नेपाल संधि से जुड़े दस्तावजे गायब
काठमांडू, 19 जून (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच 1815 में हुई सुगौली की महत्वपूर्ण संधि से जुड़े दस्तावेजों के गायब होने की जानकारी प्रकाश में आई है। ये दस्तावेज न तो यहां के राष्ट्रीय संग्रहालय में है और न ही रॉयल पैलेस में।

नेपाली अखबार 'हिमालयन टाइम्स' ने सुगौली संधि के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व ऐतिहासिक धरोहरों के गायब होने की आशंका जताई है।
ज्ञात हो कि 1815 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ यह संधि हुई थी। उस वक्त इंडिया कंपनी भारत पर शासन करती थी।
हिमालयन टाइम्स के मुताबिक ये दस्तावेज न तो नेपाल के विदेश मंत्रालय के राष्ट्रीय संग्रहालय में मौजूद हैं और न ही रॉयल पैलेस में।
उल्लेखनीय है कि यह संधि 19 वीं शताब्दी में एंग्लो-नेपाली युद्ध को समाप्त करने के लिए हुई थी। बाद में इस संधि की जगह 1950 में स्वतंत्र भारत के अंतर्गत दोनों देशों के बीच इंडो-नेपाल शांति व मित्रता की संधि हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*