सोनिया की बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा
मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनकी मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य कांग्रेस के प्रतिनिधियों की एक बैठक के दौरान जमकर हंगामा मचाया।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। सोनिया इस बैठक को संबोधित करने पहुंची थी। हालांकि कार्यकर्ताओं के उत्पात के दौरान वह चुप रही और उनके शांत होने का इंतजार किया।
कार्यकर्ताओं के हंगामे का एक कारण यह भी था कि बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां मीडियाकर्मियों के कैमरों की तैनाती की तय जगह पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कैमरों के कारण उन्हें अपनी नेता का चेहरा नहीं दिख रहा है।
राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। हंगामा इतना बढ़ गया था कि गृह मंत्री शिवराज पाटिल और मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के भाषण स्पष्ट नहीं सुने जा सके।
अहमदनगर जिले के लोनी में एक किसान रैली को संबोधित करने के बाद सोनिया मुंबई पहुंची। यहां उन्हें पार्टी प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।