क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गुटबाजी से दूर रहें कार्यकर्ता : सोनिया (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

मुंबई,19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे यदि देश व संगठन की उन्नति चाहते हैं तो गुटबाजी से दूर रहें और एकजुट रहें।

मुंबई के गोरेगांव में कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने किसी भी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि सभी नेता पहले कार्यकर्ता हैं और उन्हें अपने नेताओं का अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुटबाजी से हमेशा देश व पार्टी को नुकसान ही पहुंचा है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि वे एकजुट रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विभाजनकारी ताकतों के साथ-साथ गरीबी और सांप्रदायकिता के खिलाफ लड़ाई लड़ने की नसीहत भी दी।

पूरे महाराष्ट्र से जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी कमजोर हुई है तो इसका नुकसान देश को उठाना पड़ा है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस आम जनता की पार्टी है। विकास की दौड़ में पीछे छूट गए गरीबों, अल्पसंख्यकों और शोषितों का वह हमेशा से ही हितैषी रही है।"

सोनिया से पहले गृह मंत्री शिवराज पाटिल, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा राव और मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री नारायण राणे भी मंच पर सोनिया गांधी और विलासराव देशमुख के साथ बैठे थे।

इससे पहले सोनिया को आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनकी मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। हालांकि कार्यकर्ताओं के उत्पात के दौरान वह चुप रही और उनके शांत होने का इंतजार किया।

राज्य के अहमदनगर जिले के लोनी में किसानों की एक रैली को संबोधित करने के दौरान सोनिया आज दोपहर पूरी तरह चुनावी तेवर में दिखी। भाषण के दौरान सोनिया ने संप्रग सरकार की उपलब्धियों की जमकर सराहना की। किसानों की ऋण माफी संबंधी घोषणा से लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून तक का उन्होंने जिक्र किया और संप्रग सरकार को आम आदमी की सरकार बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X