साढ़े चार वर्षों में बदली है मप्र की औद्योगिक तस्वीर : जयंत मलैया
भोपाल, 18 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री जयंत मलैया ने बीते साढ़े चार वर्षो में प्रदेश की आद्यौगिक विकास की तस्वीर बदलने का दावा किया। उनका कहना है कि इस अवधि के दौरान औद्योगिक जगत में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है और 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
यहां एक स्ांवाददाता सम्मेलन में मलैया ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो की अवधि में 77 हजार से अधिक लघु उद्योग इकाइयों पर 1891 करोड़ रुपये और 69 औद्योगिक परियोजनाओं पर 5182 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसके अलावा 28 हजार करोड़ रुपये की 41 औद्योगिक परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। यह गत 47 वर्षो में हुए निवेश से कई गुना अधिक है।
उन्होंने बताया कि यहां बंद, बीमार और विवादग्रस्त इकाइयों के विवादों के निराकरण के लिए 'उद्योग मित्र योजना' बनाई गई थी, जिसके माध्यम से अब तक 1814 प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है।
मलैया ने कहा कि विभिन्न 'इंवेस्टर्स मीट' में हिस्सा लेने आए निवेशकों ने बड़े पैमाने पर निवेश में रुचि दिखाई है। शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण व ऊर्जा के क्षेत्र में 241 परियोजनाओं के लिए सहमति पत्र पर आम राय कायम हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications