श्रीगंगानगर में 22-23 जून को होगा राष्ट्रीय किसान सम्मेलन

श्रीगंगानगर, 18 जून (आईएएनएस)। प्रकृति और मानव केंद्रित जन अभियान स्टेट कम्पेन के तत्वावधान में 'कृषि और मानव जाति का वर्तमान व भविष्य' विषय पर राजस्थान के श्रीगंगानगर में आगामी 22-23 जून को राष्ट्रीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजक संगठन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सम्मेलन में कृषि को आर्थिक विकास कार्यक्रम में प्राथमिकता दिए जाने, किसानों के सभी तरह के कर्ज रद करने, पार्टी आधारित लोकतंत्र की जगह जनता के नेतृत्व में प्रकृति-मानव आधारित लोकतंत्र अपनाने, गरीब मजदूरों के लिए तत्काल सामाजिक सुरक्षा कायम करने और चुनाव में लोक उम्मीदवार खड़े किए जाने के मसले पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार इस समय हमारी कृषि सहित मानव समुदाय को एक बहुत खतरनाक पर्यावरणीय और मानवीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह चुनौती इतनी गंभीर है कि यदि इसका उत्तर समय रहते एक वास्तविक कार्यक्रम से नहीं दिया जाता है, तो इसके नतीजों में मानव हितों को बहुत ही खतरनाक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों के किसान संगठन, सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध चिंतक एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन में मानव जाति के वर्तमान और भविष्य को बचाने एवं आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जनता का घोषणा पत्र तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर एक जन आंदोलन चलाए जाने का निर्णय किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+