नेल्सन सूचकांक में भारत को दूसरा स्थान
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। अर्थव्यवस्था की विकास दर में मामूली गिरावट के बावजूद भारत नेल्सन कंज्यूमर कंफीडेंस इंडेक्स में नार्वे के बाद दूसरे पायदान पर है।
ग्लोबल इंफार्मेशन एंड मीडिया कंसल्टेंसी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण परिणाम के अनुसार वैश्विक मंदी के मद्देनजर भारत और नार्वे की अर्थव्यवस्था के लिए यह कहा जा सकता है कि किसी एक देश के लिए कूड़ा अर्थात सारहीन दूसरे देश के लिए उपयोगी अर्थात खजाने के बराबर भी हो सकता है। सर्वेक्षण के अनुसार नार्वे और भारत कमोबेश वैश्विक मंदी की बयार से पार पाने में सफल रहे हैं।
नेल्सन ग्लोबल आनलाइन कंज्यूमर ने यूरोप, एशिया प्रशांत, अमेरिका व मध्यपूर्व स्थित 51 देशों के 28 हजार 153 इंटरनेट उपभोक्ताओं से प्राप्त राय के आधार पर अपने परिणाम जारी किए हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार उच्च कंज्यूमर कंफीडेंस से इतर भारत व नार्वे की अर्थव्यवस्था को लेकर कुछेक समानताएं भी दृष्टिगोचर हुई हैं, जिसमें दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंदी के परिणामों से हुआ फायदा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications