अब मजा लीजिए 'लालू आम' का

बाजार में इन दिनों 'लालू आम' की धूम मची हुई है। एक व्यापारी भोला सिंह ने कहा, "लालू आम में कुछ नया नहीं है, लेकिन इस ब्रांड के जरिए आम के शौकीनों को आकर्षित किया जा रहा है।"
'लालू आम' यहां के बाजारों में 35 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेचा जा रहा है। इसकी पैदावार राजधानी पटना के निकट दीघा में होती है। एक अन्य व्यापारी राजू ने बताया, "ग्राहक हमेशा कुछ नया चाहते हैं, इसी कारण हमने दीघा आम का नाम बदलकर 'लालू आम' कर दिया है।
आम की ब्रिकी इस बात का इशारा करती है कि लालू ब्रांड की कितनी मांग है।" आम के कई व्यापारी 'लालू आम' को राज्य के बाहर भी भेजने की तैयारी कर रहे हैं। व्यापरियों का कहना है कि राज्य के बाहर रहने वाले लोग इस आम का लुत्फ जरूर उठाना चाहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications