ओलंपिक से पहले हांगकांग वासियों का बढ़ रहा है चीन से लगाव

हांगकांग, 18 जून (आईएएनएस)। दशकों तक ब्रिटेन का उपनिवेश रहे हांगकांग में चीन के प्रति राष्ट्र प्रेम की भावना जोर पकड़ रही है। प्रत्येक 10 में 4 हांगकांग वासी खुद को चीनी जनता कहलाना अधिक पसंद करते हैं। एक नए सर्वेक्षण से इसकी पुष्टि होती है।

हांगकांग विश्वविद्यालय के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, इस पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश के निवासियों में चीन के प्रति निष्ठा जोर पकड़ रही है। वैश्विक मंच पर चीन की बढ़ती ताकत और असर से प्रभावित होकर वे खुद को हांगकांग वासी बतलाने के बजाए चीनी कहलाना अधिक मुनासिब समझते हैं। ओलंपिक के लिए जारी प्रचार अभियान का भी इन पर असर पड़ा है। चीन के प्रति राष्ट्र भक्ति का इजहार करने वाले लोगों के प्रतिशत का यह अब तक सर्वाधिक आंकड़ा है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस सर्वेक्षण के निष्कर्ष में कहा गया है कि चीन के प्रति राष्ट्र भक्ति का इजहार करने वालों की संख्या 39 फीसदी है, जबकि दिसंबर 2007 में ऐसे लोगों की संख्या 27 फीसदी थी।

18 फीसदी लोगों ने खुद को हांगकांग वासी करार दिया, जबकि छह महीने पहले ऐसे लोगों की संख्या 23 फीसदी थी। इसके तहत 1000 से अधिक लोगों की राय ली गई। इनमें से 42 फीसदी लोगों ने खुद को हांगकांग और चीन का मिश्रित नागरिक करार दिया। इधर, हांगकांग स्थित चायनीज यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अलग सर्वेक्षण में कहा गया कि हांगकांग के 55 फीसदी लोग खुद को चीनी मानते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+