आग लगने से दुबई में भारतीय व्यवसायी की मौत
दुबई, 18 जून (आईएएनएस)। दफ्तर में झपकी लेने की कीमत भारतीय मूल के एक व्यवसायी को अपनी जान देकर गंवानी पड़ी।
दुबई, 18 जून (आईएएनएस)। दफ्तर में झपकी लेने की कीमत भारतीय मूल के एक व्यवसायी को अपनी जान देकर गंवानी पड़ी।
दरअसल, मोहम्मद फारिज नामक 30 वर्षीय एक युवक दोहा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपने दफ्तर में कार्य के दौरान झपकी ले रहा था। इतने में शार्ट सर्किट के कारण मंगलवार दोपहर आग लग गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि थोड़े ही समय में उसने पूरे दफ्तर को अपनी लपेट में ले लिया। फारिज इससे पहले कि वहां से निकल भगता वह आग की चपेट में आ गया।
अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा भी लेकिन फारिज को बचाया नहीं जा सका। बाद में उनके शव को हमाद मेडिकल केंद्र भेज दिया गया।
फारिज भारत के केरल राज्य के त्रिचूर जिले के पलुवाई का रहने वाला था। वह दोहा में पिछले 14 वर्षो से गुरूडेक्स बिल्डिंग मटेरियल्स कंपनी में साझीदार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications