कंपाला में शुरू हुई 'ओआईसी' विदेश मंत्रियों की बैठक
कंपाला, 18 जून (आईएएनएस)। इस्लामी देशों के संगठन 'ओआईसी' के विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक आज यहां शुरू हो गई। इस बैठक में विकास से जुड़े मुद्दों को चर्चा के केंद्र में रखा गया है।
युगांडा की राजधानी में तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में ओआईसी के शीर्ष राजनयिक इस बात पर विचार-विमर्श करेंगे कि छह अरब अमेरिकी डालर के विकास कोष अफ्रीका को किस प्रकार बांटा जाए। उल्लेखनीय है कि मार्च 2008 में हुई ओआईसी की डकार बैठक में इस कोष की स्थापना की गई थी।
खाद्य पदार्थो के साथ तेलों की लगातार बढ़ती कीमतें भी बैठक के एजेंडे में रहेगा। बैठक में इस संबंध में एक कार्ययोजना तैयार की जा सकती है।
इसके अलावा गरीबी कम करने, निजी क्षेत्रों के विकास और ओआईसी देशों में व्यापार सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
इस बैठक में कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद पर भी चर्चा होने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications