कदीर खान की रिहाई पर अमेरिका सहमत नहीं

वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने दोहराया है कि वह पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान को रिहा किए जाने के पक्ष में नहीं है। साथ ही उसने कहा है कि खान का परमाणु कार्यक्रम संबंधी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क अब खत्म हो चुका है।

वाशिंगटन, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने दोहराया है कि वह पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान को रिहा किए जाने के पक्ष में नहीं है। साथ ही उसने कहा है कि खान का परमाणु कार्यक्रम संबंधी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क अब खत्म हो चुका है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टॉम केसे ने मंगलवार को कहा, "हम इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति की रिहाई के पक्ष में नहीं हैं। हम नहीं चाहते कि वे रिहा होकर इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल हों ।"

गौरतलब है कि पाकिस्तान में खान को फिलहाल उनके घर में ही नजरबंद रखा गया है। अनुमान लगाए जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार खान को रिहा कर देगी। इस संबंध में केसे ने कहा, "इस मुद्दे पर हम प्रारंभ से ही चिंतित हैं और हमने पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत भी की है।"

खान के परमाणु नेटवर्क पर अमेरिकी समाचार पत्रों में छपी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "इस संबंध में खुफिया विभाग ही कुछ कह सकता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खान का नेटवर्क अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+