मध्यप्रदेश में रसोई गैस व डीजल होगा सस्ता

भोपाल, 18 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में रसोई गैस और डीजल सस्ता करने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर प्रवास के दौरान संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रसोई गैस के दामों में 10 रुपये प्रति सिलेंडर और डीजल पर लगने वाले वैट पर 2 प्रतिशत की कमी की गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया है कि डीजल पर लगने वाले वैट को 2 प्रतिशत घटाकर 25 से 23 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे राज्य सरकार को 140 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को सरकार एक प्रतिशत वैट की कमी कर चुकी है और अब दो प्रतिशत कम किया जा रहा है। इस तरह इस वित्तीय वर्ष में कुल तीन प्रतिशत वैट कम किया गया है।

पेट्रोलियम कारोबार से जुड़े अजय सिंह ने कहा कि डीजल पर लगने वाले वैट में दो फीसदी की कमी किए जाने से डीजल का दाम प्रति लीटर लगभग 61 पैसे कम हो जाएगा। इससे राज्य में डीजल का दाम 39.05 रुपये से घटकर 38.44 रुपये हो जाएगा।

गैस एजेंसी के संचालक अनिल खट्टर के मुताबिक वर्तमान में मध्यप्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 385.05 रुपये है जो अब लगभग 375.05 रुपये हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+