नेपाल में विज्ञान बजट 12 गुना बढ़ाने की योजना
काठमांडु, 18 जून (आईएएनएस)। नेपाल की नई सरकार विज्ञान बजट को पिछले वर्ष के मुकाबले 12 गुणा बढ़ाकर इसे 12.5 करोड़ डालर करने की योजना बना रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस बजट का अनुमोदन अगले महीने तक हो जाएगा। विज्ञान बजट की राशि पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एमईएसटी) मंत्रालय को आवंटित की जाएगी।
गत अप्रैल में हुए चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी माओवादी पार्टी द्वारा जारी घोषणापत्र में स्पष्ट कहा गया है, "विज्ञान के बिना कोई देश विकास नहीं कर सकता।"
प्रस्तावित विज्ञान बजट में सबसे ज्यादा जोर जैव प्रौद्योगिकी के अनुसंधान पर रहेगा, ताकि देश के समृद्ध जैव संसाधनों का दोहन किया जा सके।
चूंकि नेपाल ऊर्जा और ईंधन के संकट से जूझता रहा है, इसलिए नई सरकार विज्ञान बजट की राशि का एक बड़ा हिस्सा जैव ईंधन के रूप में रतनजोत के इस्तेमाल समेत स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को विकसित करने के लिए खर्च करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications