सीरिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं : बशर
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने कहा है कि सीरिया को उभरते हुए भारत से बहुत उम्मीदें हैं।
बुधवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में बशर अल असद का भव्य स्वागत किया गया। पिछले 30 वर्षो के दौरान भारत की यात्रा पर आए सीरिया के वह पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। उनके पिता हफीज अल असद वर्ष ने 1978 में भारत की यात्रा की थी।
बशर अपनी पत्नी, चार मंत्रियों और एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार की शाम भारत पहुंचे। सलामी गारद की निगरानी के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, "चर्चा करने के लिए हमारे पास कई मुद्दे हैं। उभरते हुए भारत से हमें बहुत उम्मीदें हैं।"
उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाना और खासकर दूरसंचार के क्षेत्र में और ज्यादा सहयोग चाहते हैं।
स्वागत समारोह के बाद बशर महात्मा गांधी के स्मारक पर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस बीच विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बशर से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications