गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को पिछले दो दिनों की तेजी थम गई। इस दौरान सेंसेक्स 275 और निफ्टी 71 अंक लुढ़क गए।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 274.59 अंक गिरकर 15,422.31 पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई का मिडकैप 40.39 अंक गिरकर 6,359.79 पर और स्मॉलकैप 6.01 अंक गिरकर 7,775.29 पर बंद हुए।
उधर, राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' आज 70.60 अंक गिरकर 4,582.40 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल अंबुजा सीमेंट्स, रैनबैक्सी लैब्स, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज और हिंडालको के शेयरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को सर्वाधिक नुकसान हुआ।
इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 47.31 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 15,744.21 पर और निफ्टी 0.20 अंक के बेहद मामूली नुकसान के साथ 4,652.80 पर खुला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications