हिमाचल के रीवाल्सर झील में हजारों मछलियां मृत मिलीं
शिमला, 18 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की रीवाल्सर झील में गत दो दिनों से हजारों मछलियां मरी हुई पाई गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जहरीला पदार्थ से या पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने के कारण इन मछलियों की मौत हुई है।

शिमला से 125 किलोमीटर दूर स्थित रीवाल्सर झील का धार्मिक और पारिस्थितिकीय महत्व है। इस झील को 2005 में पर्यावरण व वन मंत्रालय ने राष्ट्रीय महत्व का घोषित किया था।
मत्स्य विभाग के निदेशक बी. डी. शर्मा ने आईएएनएस से बुधवार को कहा कि झील मरी हुई मछलियों से पट गई है। उन्होंने कहा कि इन मछलियों की मौत जलीय जीव के घनत्व में हुई वृद्धि या पानी में कुछ हानिकारक रसायनों के कारण हुई है।
इस विभाग ने पानी के नमूने लेकर जांच करने के लिए भेज दिए हैं। शर्मा ने कहा कि इन मछलियों की मौत के असली कारण की जानकारी पानी की जांच होने के बाद ही हो पाएगी।
हिमाचल राज्य विज्ञान तकनीकी व पर्यावरण परिषद के संयुक्त सदस्य सचिव आर. के. सूद ने इस परिषद के किए गए एक अध्ययन के हवाले से कहा कि रीवाल्सर झील में प्रदूषण का स्तर बढ़ चुका है। इतना ही नहीं, झील के पास अतिक्रमण भी बढ़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications