बुनियादी ढांचे के विकास में भारत की मदद चाहता है सीरिया (लीड-2)

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में भारत से बड़े स्तर पर आर्थिक सहयोग की मांग की है।

बुधवार को देश के व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों को संबोधित करते हुए बशर ने बुनियादी ढांचे के विकास और ऊर्जा उत्पादन समेत तमाम प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त उपक्रम एवं अन्य सहयोग के लिए काम करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा, "मैं सीरिया में बुनियादी ढांचा, ऊर्जा उत्पादन, खनिज प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और प्रशिक्षण जैसे तमाम क्षेत्रों में संयुक्त उद्यम हेतु अवसर तलाशने के लिए आप लोगों को आमंत्रित करता हूं।"

भारत के साथ व्यापक और गहरे आर्थिक संबंधों की अपील करते हुए बशर ने कहा , "मुझे पूरा भरोसा है कि आज के सम्मेलन के बाद आप सभी कंपनियों के लिए अवसर के नए दरवाजे खुलेंगे, व्यापार का विस्तार होगा और समृद्धि बढ़ेगी।"

उधर, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बशर अल असद ने आज हैदराबाद हाउस में तीन आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते दोहरे कराधान से बचने, द्विपक्षीय निवेश और कृषि एवं उससे संबंधित क्षेत्रों में सहयोग के लिए हैं।

इससे पहले भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। पिछले 30 वर्षो के दौरान भारत की यात्रा पर आए सीरिया के वे पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं। उनके पिता हफीज अल असद ने 1978 में भारत की यात्रा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+